मेरठ, अप्रैल 22 -- बुधवार को विधायक अतुल प्रधान से बिजली अफसरों ने मुलाकात की। अधिकारियों ने सपा विधायक को बिजली विभाग की ओर से संचालित योजना की जानकारी दी। दूसरी ओर, यहां मौजूद महिलाओं एवं अन्य उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायतें कीं। सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं और लोगों की भीड़ बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर जुटी थी। विधायक अतुल प्रधान ने बिजली अधिकारियों से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याएं बताईं और समाधान मांगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद एवं अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल प्रथम सौरव मंगला ने सपा विधायक एवं उपभोक्ताओं को स्पष्ट किया कि बिजली संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.