देहरादून, दिसम्बर 19 -- वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। सरकार और विभागीय स्तर पर अब तक कोई समाधान न निकलने से बेरोजगारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि अब तक सरकार की ओर से कोई भी अधिकृत प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। शुक्रवार को नर्सिंग एकता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल पुरोला विधायक दुर्गेश लाल और धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए वर्षवार भर्ती की मांग रखी। इस पर दोनों विधायकों ने वर्षवार भर्ती प्रक्रिया जारी रखने के लिए अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि नर्सिंग कर्मियों के हित में वे हर स्तर पर प्रयास करते रहेंगे। नर्सिंग एकता मंच ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.