लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मंगलवार को विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री को उनकी खूबसूरत पेंटिंग भेंट की गई। उच्च शिक्षा मंत्री के साथ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अनिल पराशर, ऋषिपाल चौधरी व विपिन वर्मा डेविड मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...