लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के चेतावनी जारी करने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया है। पिछले सत्र के दौरान भाजपा के क्षत्रीय विधायकों और फिर कुर्मी विधायकों के बैठक करने कोई चेतावनी जारी न किए जाने को मुद्दा बनाकर अखिलेश भाजपा को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। अखिलेश ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि 'अपनों की महफिल सजे तो जनाब मेहरबान और दूसरों को भेज रहे चेतावनी का फरमान'। इसके साथ ही अखिलेश ने कफ सिरप मामले को लेकर भी भाजपा को घेरा है। एक्स अकाउंट पर लिखा कि जो कह रहे हैं, हमारा काम करने का फार्मूला है। 'सज्जन को सुरक्षा, दुर्जन को ठिकाने'। सही मायने में वो कह रहे हैं, 'स्वजन को सुरक्षा, दुर्जन को बचाने' का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.