प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अफसरों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी दी, लेकिन सपा विधायकों के तीखे सवालों के सामने कई अधिकारी असहज नजर आए।चीफ इंजीनियर प्रथम राजेश कुमार ने शहर में बिजली सुधार, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि और नई योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, चीफ इंजीनियर द्वितीय अशोक कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्या ने विभाग के कुछ कार्यों की सराहना की, लेकिन अन्य विधायकों ने कई गंभीर मुद्दे उठाए। डॉ. वाचस्पति ने शंकरगढ़ में प्रस्तावित पावर ग्रिड योजना को जल्द पूरा करने में सहयोग करने का कहा। विधाय...