नई दिल्ली, जून 5 -- तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के 28 साल के इतिहास में पहली बार हुए विभाजन के बाद पार्टी से और अधिक विधायकों के पाला बदलने को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वह व्यक्तिगत रूप से बागी विधायकों से संपर्क साध रही हैं, जबकि वरिष्ठ नेता अन्य विधायकों को एकजुट रखने के लिए काम कर रहे हैं। इस बीच, शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र ने क्या पूछा कि होने लगी तीखी बहस विधायकों की बगावत के बीच ममता बनर्जी की आनन-फानन में बुलाई गई बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए... 1. अभिषेक बनर्जी TMC के राष्ट्रीय महासचिव हैं, उनकी सहायता के लिए डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन को राष्ट्रीय स्तर ...