प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ जा रही है राजनीतिक सरगर्मी भी तेजी पकड़ रही है। रविवार सुबह अचानक मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग लखनऊ से प्रयागराज के तीनों जिलाध्यक्ष और विधायक को फोन आ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने आवास पर काशी प्रांत के सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को बैठक के लिए बुलाया है। वैसे तो विधायकों और जिलाध्यक्षों को बैठक की अधिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसे विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम बुलाया माना जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास के लैंडलाइन फोन से सभी संबंधित को फोन गया और समय से उपस्थित रहने की बात कही गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...