गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से साढ़े छह करोड़ रुपये से सेक्टर-42 और 43 में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत सड़कों और बरसाती नालों का निर्माण किया जाएगा। रविवार सुबह इन विकास कार्यों का शिलान्यास पत्थर विधायक मुकेश शर्मा और नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने रखा। इस मौके पर वॉर्ड नंबर 22 के पार्षद विकास यादव मौजूद रहे। पार्षद विकास यादव ने बताया कि 1.13 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-43 में बरसाती नाले का निर्माण होगा। इससे जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। तुलसी पार्क पॉकेट में करीब एक करोड़ से सड़कों का निर्माण होगा। इस सेक्टर में 18 और 24 मीटर सड़कों के निर्माण पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-42 में सवा दो करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि सुशांत लोक ए और बी ब्लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.