विधायक, नो नेटवर्क जोन और एक दावा; उमर अब्दुल्ला की पिकनिक मीटिंग की इनसाइड स्टोरी
श्रीनगर, जून 3 -- कहते हैं राजनीति में जो दिखता है, वैसा हमेशा होता नहीं। जम्मू कश्मीर में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, अपनी पार्टी के सभी विधायकों-सांसदों को लेकर पिकनिक मनाने गए। वेन्यू था, राजधानी श्रीनगर से करीब 22 किमी दूर, दछिगम नेशनल पार्क। इसे नो नेटवर्क जोन कहा जाता है। बताया जाता है कि इस पिकनिक का उद्देश्य पार्टी के विधायकों और सांसदों को डिजिटल डिटॉक्स कराना था। लेकिन अंदरखाने कहानी कुछ और है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। सोशल मीडिया पर तस्वीरयोजना के तहत पार्टी के सभी विधायक और सांसद मुख्यमंत्री के गुपकार रोड स्थित निजी ऑफिस में पहुंचे। इसके बाद यह सभी लोग बस में सवार हुए। खुद मुख्यमंत्री भी बस में सबके साथ सवार हुए। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इसके बाद बस रवाना हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.