सीवान, मई 19 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। लकड़ी नबीगंज प्रखंड में कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक व भगवानपुर के साइकिल व्यवसायी के पुत्र अनिल कुमार की सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मौत होने की खबर मिलने पर उनके घर पहुंच परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला जारी हो गया है। हादसे में मौत होने की खबर मिलने पर पोस्टमार्टम से शव के आने पर स्थानीय विधायक हेमनारायण साह, महाराजगंज की एसडीओ अनीता सिन्हा, लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बीडीओ कृष्णा कुमार, प्रमुख चंदा देवी के पति शंभू प्रसाद, भगवानपुर के प्रमुख हरेन्द्र पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लछनदेव पटेल, राजद नेता प्रिंसिपल रविन्द्र राय, आवास सहायक मित्र व अन्य लोग पहुंच सांत्वना देने पहुंचे। विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। एसडीओ अनीता सिन्हा ने मृतक की प...