हापुड़, अगस्त 22 -- खादर क्षेत्र के गांवों में विधायक हरेंद्र तेवतिया और उपजिलाधिकारी श्रीराम सिंह पहुंचे। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया। फसल नुकसान का जायजा लिया। जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों में लाइट, टार्च आदि आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया है। कुछ गांव में नाव लगाकर राशन भी पहुंचाया। दो दिन पूर्व जिलाधिकारी कविता मीना ने एसडीएम श्रीराम सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया था। उन्होंने गांव में राहत सामग्री वितरित कराने की बात कही थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरित करने एवं लोगों को आवश्यक सुविधा व फसल सर्वे तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बारिश के बाद फसल नुकसान का होगा सर्वे, टीम गठित जिसके क्रम में शन...