कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने जिले की विभिन्न सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का मुद्दा विधान परिषद् के सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया l विधान पार्षद ने पथ निर्माण मंत्री को बताया कि कटिहार जिले में विभाग की ओर से बनाई गयी लगभग सभी सडकें वर्तमान में मात्र तीन मीटर चौड़ी है l इन सड़कों पर यातायात का दवाब बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है l इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है l सड़कों की चौड़ाई 5.30 मीटर या 7 मीटर होनी चाहिए l विधान पार्षद के प्रश्न के उत्तर में सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि सड़कों के चौड़ीकरण पर निर्णय ट्रैफिक सर्वे के आधार पर लिया जाता है l वर्तमान में जिले में कुल 177.129 किलोमीटर सड़कें 5.50 मीटर या 7.00 मीटर चौड़ाई की हैं और जिले की सड़कों की स्थिति अच्छी है। ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.