बिहारशरीफ, जून 24 -- विधान पार्षद ने जिला परिषद सदस्य से दिया इस्तीफा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधान पार्षद पद पर निर्वाचित होने के बाद घाटकुसुम्मा के जिला परिषद सदस्य रहे ललन प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि पांच जून को ही इस्तीफा दे दिया गया था और डीडीसी द्वारा आठ जून को इसे स्वीकार कर लिया गया था। डीडीसी संजय कुमार ने बताया कि जिला परिषद सदस्य का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बता दें कि जदयू के विधान पार्षद ललन प्रसाद घाटकुसुम्भा के जिला परिषद पद पर भी निर्वाचित थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- विधान पार्षद ने जिला परिषद सदस्य से दिया इस्तीफा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...