पटना, मार्च 10 -- बिहार विधान परिषद के सदस्यों को तकनीकी विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जागरूकता को लेकर जानकारी दी। कार्यशाला से साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए। विशेषज्ञों ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड और डिजिटल जागरूकता उतनी ही जरूरी है जितनी सुरक्षित मतपेटी है। कार्यशाला का विषय था-साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जागरूकता। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, द एशिया फाउंडेशन की इंडिया हेड नंदिता बरुआह, जन जागरण संस्थान के प्रमुख वाईके गौतम, डीप साइटीज के सह-संस्थापक शुभम पारेख तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष प्रसाद ने किया। आयोजन द एशिया फाउंडेशन ने जन जागरण संस्थान के सहयोग से किया। इसमें तकनीकी सहयोग डीप साइटीज ने दिया। मौके पर विधान परिषद के उप स...