लखनऊ, दिसम्बर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सोमवार को भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक समेत कई सदस्यों ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया कि विशेषाधिकार समिति की पहल पर एक निगरानी समिति गठित की गई थी। कहा गया था कि उसकी हर तीन महीने पर बैठक होगी ताकि विकास से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सदस्यों ने कहा कि कुछ जिलों में तो बैठकें हो रही हैं। वहीं कई जिले ऐसे हैं, जहां एक भी बैठक नहीं हुई। सभापति के निर्देश के बाद नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सुनिश्चित करवाया जाएगा कि तीन महीने में हर हाल बैठक हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.