लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के साथ बीते 25 जनवरी को पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की डीजीपी जांच करेंगे। विधान परिषद सभापति ने पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा इसके जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेकर सदन को अवगत कराने के भी निर्देश दिए हैं। दरअसल, आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन की नोटिस दी थी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को वाराणसी के लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए जाते समय पुलिस कर्मियों ने उन्हें बलपूर्वक रोका, धक्का दिया और माल्यार्पण से रोका और घसीट कर थाने ले गए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देश पर एडीसीपी काशी जोन, डीसीपी काशी जोन एवं एसीप...