लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने सोमवार को विधान परिषद में कहा कि जिनकी 2005 में नियुक्ति के लिए चयन हो गया था, उनके एनपीएस खाते 28 फरवरी को बन्द हो जाएंगे। क्योंकि एनपीएस खाते के बन्द होने के बाद ही ऐसे कर्मी ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) का लाभ पा सकेंगे। दरअसल प्रश्नकाल के दौरान सपा के डा. मानसिंह यादव ने सवाल उठाया था कि वर्ष 2005 में जिनकी नियुक्ति के लिए चयन हो गया था किन्तु उनको कार्यभार बाद में कराया गया। ऐसे कर्मियों को पुरानी पेंशन दिए जाने का शासनादेश तो जारी कर दिया गया लेकिन उनकी एनपीएस में जमा राशि को जीपीएफ खाते में जमा नहीं किया गया है। यह राशि कब तक जीपीएफ खाते में जाम कराई जाएगी ताकि ऐसे लोगों को ओपीएस से जोड़ा जा सके। जवाब में सरकार की तरफ से संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने ...