लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में शुक्रवार को लखनऊ स्थित भारतीय रेलवे प्रबंधन संस्थान का नाम बदल कर अटल बिहारी बाजपेयी रेलवे परिवहन प्रबंधन राष्ट्रीय अकादमी करने के लिए राज्य सरकार से केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की अपील की गई। शून्यकाल में भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक ने संबंधित मुद्दे को उठाते हुए कहा कि लखनऊ में स्थित भारतीय रेलवे प्रबंधन संस्थान (आईआरटीआईएम) भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीए) व अन्य परिवहन प्रबंधन अधिकारियों के प्रशिक्षण का प्रमुख एवं प्रतिष्ठित संस्थान है। यह संस्थान आईआरएमएस ट्रैफिक अधिकारी प्रशिक्षुओं के लिए नोडल प्रशिक्षण अकादमी के रूप में कार्य करता है। स्थापना के 18 वर्षों में इस संस्थान ने एक अग्रणी सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थांन के रूप में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। संस्थान को केन्द्र...