लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में मंगलवार को सरकार ने कहा कि दिव्यांगजन पेंशन तीन गुना बढ़ी है और कोई भी पात्र इससे वंचित नहीं है। शिक्षक नेता ध्रुव कुमार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिव्यांग सशक्तीकरण राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग की सभी योजनाएं ऑनलाइन, पारदर्शी और दलाल-मुक्त प्रणाली के तहत संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पेंशन पात्रता की शर्तों को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश का मूल निवासी दिव्यांगजन, जिसकी दिव्यांगता न्यूनतम 40 प्रतिशत हो, जिसकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये एवं शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से अधिक न हो तथा जो अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.