लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सपा द्वारा काम रोको प्रस्ताव के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाल बताए जाने का नेता सदन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जमकर प्रतिवाद किया। केशव ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान इसकी वैक्सीन से करोड़ों लोगों की जान बची थी, उस वैक्सीन का पहले तो इनके नेता अखिलेश यादव विरोध करते रहे लेकिन बाद में चुपके से वैक्सीन लगवा आए। ऐसा ही राहुल गांधी ने भी किया। केशव प्रसाद ने कहा कि अगर सपा सदस्य चाहें तो वे इसका फोटो तक उपलब्ध करा सकते हैं। इस पर सपा सदस्य मुकुल यादव ने कहा कि वह फोटो उन्हें भी दिखाया जाए क्योंकि वे स्वयं और उनके नेता ने वैक्सीन की डोज नहीं ली है। केशव ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए संवेदनशील है। आयुष्मान भारत और राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.