लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कोडीन कफ सिरप एवं कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधान परिषद में मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंकझोंक हई। सदन में शून्यकाल के दौरान काम रोको प्रस्ताव लाकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने कोडीन कफ सिरप प्रकरण के साथ-साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की। इसका विरोध करते हुए नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का अपराधियों से जन्मजात रिश्ता है। सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि दो हजार करोड़ का यह काला कारोबार उनके क्षेत्र वाराणसी से संचालित हो रहा था और सरकार को पता न हो ऐसा संभव नहीं है। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सप्ताह में तीन दिन वहां नियमित रूप से कैम्प करते हैं। ऐसे में सरकार के संज्ञान में ना हो...