लखनऊ, अगस्त 2 -- विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की रविवार को हुई बैठक में सदन को सुचारू रूप से चलाने तथा जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा करने पर सर्वसम्मति व्यक्त की गई। बैठक में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बार-बार वॉकआउट करने अथवा अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न करने से सदन का बहुमूल्य समय नष्ट होता है, जिससे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य प्रभावित होते हैं। बैठक की अध्यक्षता विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने की。 यह भी पढ़ें- जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें जनप्रतिनिधि: योगी सकारात्मक सहयोग का आह्वान नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से सदन की कार्यवाही को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा क...