मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक 28 मार्च को जनपद में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति डॉ.रतन पाल सिंह करेंगे, जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारी शामिल होकर विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक मामलों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में संचालित सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि निर्धारित बजट के सापेक्ष दिसंबर 2025 तक कितनी स्वीकृतियां जारी हुईं और खर्च की स्थिति क्या रही। इसके अलावा, जिन विभागों को अपेक्षित बजट नहीं मिल पाया है, उनके द्वारा किए गए प्रयासों की भी जानकारी ली जाएगी। बैठक में यह भी महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा कि जिन कार्यदायी...