अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सभापति हरिओम पांडेय के सभापतित्व में विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति गुरुवार 12 मार्च को 11 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में मण्डल के चारो जिलों की 12 बिंदुओं पर समीक्षा करेगी। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि समिति द्वारा पिछले तीन वर्ष में विधान परिषद की निधि से कराए गए कार्यों, जिले में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले पत्रों के पंजीयन के लिए शासनादेशानुसार अलग रजिस्टर पर अंकित करके कार्रवाई करने की भी समीक्षा होगी। एक जिला एक उत्पाद के संबंध में क्या लक्ष्य है और उसके संबंध में प्रगति को लेकर भी चर्चा की जाएगी। एडीएम सिटी ने चारो जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह समय से बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...