उरई, दिसम्बर 23 -- ऊमरी। विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह ने सदन के शीतकालीन सत्र में नगर पंचायत ऊमरी में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का मुद्दा उठाया। जिससे ऊमरी में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलने की उम्मीद है। ऊमरी को नगर पंचायत बने साढ़े तीन दशक हो चुके हैं लेकिन विकास के नाम पर आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। जनता कई वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से फरियाद करती रही है। आठ हजार की वोटिंग वाले नगर में एक प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। यहां महिलाओं के लिए प्रसव केंद्र, जच्चा-बच्चा केंद्र भी नही है। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भदौरिया ने सदन के प्रारंभ होने पर विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह से मामले को सदन में रखने का अनुरोध किया। जितेंद्र सिंह सेंगर ने सदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.