नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- विधान परिषद व राज्यसभा उम्मीदवारों से सामाजिक समीकरण साध रही है भाजपा---------------- -विधानसभा चुनाव से पहले अपने परंपरागत समर्थकों को दे रही है संदेश

भाजपा का ध्यान सामाजिक समीकरणों पर नईदिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा राज्य में सामाजिक समीकरणों को साधने में जुट गई है। खासकर उसके अपने समर्थक माने जाने वाले सवर्ण समुदाय और उसमें भी ब्राह्मण वर्ग पर उसका विशेष ध्यान है। राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक वर्ग की 11 सीटों के चुनाव में पांच ब्राह्मण उम्मीदवार दिए है। राज्य में राज्यसभा की दस सीटों के लिए भी चुनाव होने है, उसमें भी पार्टी इन समीकरणों को और मजबूत कर सकती है।

भाजपा की चुनावी तैयारियाँ उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार दो विधानस...