लखनऊ, दिसम्बर 24 -- विधान परिषद में बुधवार को एक बार फिर अभूतपूर्व स्थिति पैदा हुई जब नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने पीठ पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह से बहस करनी शुरू कर दी। नेता प्रतिपक्ष द्वारा सभापति पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाने पर सदन में हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष और सपा सदस्यों के बीच तीखी बहस के बीच सभापति ने नेता प्रतिपक्ष को सदन से बाहर जाने का आदेश दे दिया। काफी विवाद के बाद वह बाहर गए और बाद में खेद जताया। हंगामा तब शुरू हुआ जब शून्यकाल में निर्दल समूह के सदस्यों ने कार्यस्थगन के तहत स्कूलों की मान्यता के मानकों का मुद्दा उठाया। सदस्य आकाश अग्रवाल और राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि जो हाईस्कूल पहले से चल रहे हैं, उन्हें इंटर तक अपग्रेड करने के लिए मान्यता के नए नियम न लागू किए जाएं।...