लखनऊ, फरवरी 16 -- भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा ने विधान परिषद में लखनऊ के जाम का मुद्दा उठाया। बताया कि किस तरह से शहर के कई इलाके जाम की चपेट में रहते हैं। उन्होंने जाम के कारण और निवारण दोनों पर बात की। सुझाव दिया कि मल्टीलेवल पार्किंग बनाकर जाम से राहत दिलाई जा सकती है। सदन में शर्मा ने कहा कि राजधानी का तेजी से विकास हो रहा है। इसी के साथ वाहनों लोड भी बढ़ रहा है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहता है। बीच शहर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। प्रदेश की राजधानी होने के नाते विकास और वाहनों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है। आबादी वाले स्थानों पर नए पार्किंग स्थल, विशेषकर मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाने की जरूरत है। चरणबद्ध तरीके से प्रमुख बाजारों को भी जाम से निजात दिलाई जाए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.