कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। कानपुर नगर और अलीगढ़ समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बंदरों और कुत्तों के आतंक से होने वाली परेशानियों का मुद्दा बुधवार को विधानपरिषद में उठा। एमएलसी अरुण पाठक और मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने नियम 110 के तहत विषय रखा और कहा कि बंदरों और आवारा कुत्तों के कारण आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। बंदर जहां बिजली के तारों से छेड़छाड़ कर विद्युत व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। वहीं घरों की छतों पर उत्पात मचाकर नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। कई स्थानों पर बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गलियों और सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों के लोगों को काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इससे न केवल जनसुरक्षा प्रभावित हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.