मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार विधान परिषद में बीआरएबीयू में पैट का रिजल्ट तीन बार बदलने के मामले को सदस्यों ने उठाया है। सदस्यों ने इस बारे में सरकार से जवाब मांगा है। इसके अलावा नए डिग्री कालेजों में रिटायर होने वाले शिक्षकों के तबादले का मामला भी सदस्यों ने उठाया है।सदस्यों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाते हुए हुए कहा कि कैग की रिपोर्ट में बीआरएबीयू में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। इसके अलावा नए डिग्री कालेज में ऐसे शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है, जिनकी सेवानिवृत्ति नजदीक है। विवि में इंटर्नशिप की नीति नहीं बनी है, जबकि छात्रों से पैसे लिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार उच्च शिक्षा विधेयक का शिक्षकों ने किया विरोध, सरकार से पुनर्विचार की मांग वैल्यू एडेड कोर्स, स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के लिए कोई ...