विधान परिषद तक पहुंची महिला अस्पताल की मांग
बलरामपुर, अगस्त 8 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही महिला अस्पताल की मांग अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद तक पहुंच गई है। विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा ने नियम-115 के तहत सूचना देते हुए सदन में तुलसीपुर में महिला अस्पताल की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने शासन से इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। प्रमुख सचिव को भेजी गई सूचना में साकेत मिश्रा ने कहा कि तुलसीपुर में महिला अस्पताल नहीं होने से महिलाओं को प्रसव, स्त्री रोग और अन्य उपचार के लिए जिला मुख्यालय या दूरस्थ अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और धन की हानि के साथ आपात स्थिति में मरीजों की जान पर भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि तुलसीपुर में महिला अस्पताल बनने से बलरामपुर और तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्रों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.