विधान परिषद के सभापति ने राज्यपाल को सौंपा सदन में पारित धन्यवाद प्रस्ताव की प्रति
लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बीते 9 फरवरी को राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिए गए अभिभाषण के प्रति विधान परिषद द्वारा पारित धन्यवाद प्रस्ताव उन्हें औपचारिक रूप से भेंट किया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 16 फरवरी को सम्पन्न बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उक्त प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल को सौंपते हुए सदन की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि "यह सदन राज्यपाल के अभिभाषण के लिए, जो उन्होंने राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष 9 फरवरी को दिया है, कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद प्रकट करता है।" यह भी पढ़ें- 75 साल पूरे होने पर बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.