छपरा, अप्रैल 19 -- 5 जलालपुर के ओमप्रकाश अमृत को पटना में रविवार आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिन, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व अन्य। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के मानपुर गांव निवासी व आयुष चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश अमृत को रविवार को अधिवेशन भवन पटना में आयोजित हैनीमैन की जयंती कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्रनाथ मौर्या ने करुणा मैत्री अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. ओमप्रकाश अमृत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मरीजों की सेवा करने के लिए दिया गया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, डॉ. एच.के.रंजन, डॉ. शारदा कुमारी, अभिषेक राहुल व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...