विधान परिषद उपचुनाव में सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का आदेश
आरा, अप्रैल 22 -- आरा, हमारे संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में भोजपुर सह बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट में बुधवार को सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान चुनाव से संबंधित विभिन्न तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति, प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, विधि व्यवस्था संधारण एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर चुनाव कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- विधान परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.