पटना, जुलाई 21 -- राज्य सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि स्टेट हाइवे पर सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से ही टैक्स लिया जाएगा। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने मंगलवार को विधान परिषद की दूसरी पाली में यह जानकारी दी। राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दकी ने गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा के दौरान सरकार से टैक्स नहीं लगाने की मांग की। इस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क एवं अवसंरचना के विकास और सड़कों की उच्च गुणवत्ता के लिए शुल्क संग्रह जरूरी है। इस संबंध में नियमावली अधिसूचित की जा चुकी है। हालांकि अभी लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केवल पीले रंग के नंबर प्लेट की गाड़ी से टैक्स वसूली के निर्देश दिए हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि केवल व्यावसायिक वाहनों से ही स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स लिया जाएगा。 यह भी पढ़ें- बिहार ...