नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एकीकृत कमांड ढांचा बनाने का फैसला लिया गया है। साथ ही सभी प्रवेश द्वारों पर हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर लगाए जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, आईबी, पीडब्ल्यूडी और विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हालिया सुरक्षा चूक को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रस्ताव है कि सुरक्षा बलों के लिए एक संयुक्त कमांड बनाया जाए, जिसका नेतृत्व एक अधिकारी करेगा, ताकि आपात स्थिति में त्वरित समन्वय और प्रभावी कार्रवाई हो सके। इसके अलावा हर गेट पर कम से कम दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट और प्रवेश-निकास व्यवस्था क...