आजमगढ़, सितम्बर 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्यों के लिए गठित विभिन्न कमेटियों के जिला एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के सुचारू संपादन एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए लगभग 18 कमेटियों का गठन किया गया है। प्रत्येक कमेटी के जिला नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व निर्धारित किए गए हैं। बैठक में मैनपॉवर एवं ट्रेनिंग मैनेजमेंट, स्वीप एवं एएमएफ के जिला ...