गुमला, अक्टूबर 3 -- गुमला, संवाददाता। झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति ने शनिवार को गुमला परिसदन में विभिन्न विभागों और सरकारी उपक्रमों के कामकाज की समीक्षा की। समिति के सभापति निरल पूर्ति की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजनाओं की प्रगति,आवंटन के मुकाबले खर्च, राजस्व वसूली, परिसंपत्तियों के रखरखाव और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। समिति ने कई विभागों से विस्तृत रिपोर्ट और जरूरी अभिलेख भी मांगे।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा में योजनाओं के लक्ष्य और अब तक हुए काम की जानकारी ली गई। ग्रामीण कार्य विभाग से सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का ब्योरा लिया गया। पर्यटन विभाग में गोबरसिल्ली, आंजन धाम और टांगीनाथ धाम में सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। पर्यटन भवन समेत स...