गुमला, मार्च 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिनी गुमला दौरा शनिवार से शुरू हुआ। पहले दिन परिसदन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में समिति के अध्यक्ष सह गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की अगुवाई में विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में सदस्य सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और रोशन लाल चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन,जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति और आ रही चुनौतियों पर से चर्चा हुई। समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन पर विशेष जोर दिया गया। बीपीएल कोटे की सीटों पर पारदर्शी नामांक...