सासाराम, जुलाई 11 -- दिनारा, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शून्यकाल समिति की उच्चस्तरीय बैठक में विधायक आलोक कुमार सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दिनारा, दावथ और सूर्यपुरा प्रखंडों में डॉक्टरों की कमी, चिकित्सा उपकरणों के अभाव और स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए त्वरित सुधार की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...