नई दिल्ली, अगस्त 5 -- यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र में भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर खूब बरसे। योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने एकबार फिर से चेहरा दिखा दिया। इन लोगों का आचरण शर्मनाक है। ये विकास विरोधी हैं। विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं के साथ भारी अन्याय है। इनके लिए कुछ नई योजना घोषित हो सके,गरीबों के कल्याण के लिए कुछ नए कार्यक्रम शुरू हो सके, इसके लिए हम 59 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट लेकर आये थे। लेकिन, समाजवादी पार्टी के नकारात्मक रवैये के कारण युवाओं, किसानों, महिलाओं के स...