सासाराम, जून 26 -- दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को पटना स्थित बिहार विधानसभा में आयोजित शून्यकाल समिति की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने क्षेत्र की शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...