लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को विधान भवन परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना दिया। सपा विधायक अयोध्या चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, किसानों की समस्या, खाद की किल्लत, विफल कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।सिर पर लाल टोपी लगाए अपने हाथों में नारों की तख्तियां लिए समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शन में चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़। हर ओर बस एक ही शोर, ये भाजपाई है चंदा चोर। यह भी पढ़ें- मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा का हंगामा, सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की भगवान श्रीराम का धन, भाजपा ने ...