नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विधानसभा में छह मई को संगीतमय रामकथा का आयोजन होगा। इसमें डॉ. कुमार विश्वास अपनी विशिष्ट शैली में श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मानवीय मूल्यों की जानकारी देंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि संगीतमय रामकथा का आयोजन न केवल संस्कृति के संरक्षण का प्रयास है, बल्कि उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी एक सशक्त माध्यम है। राम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन के आदर्श पुरुष हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...