रांची, मार्च 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार को विधानसभा में तोरपा स्थित रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। साथ ही विभाग पर सदन को गलत और भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाते हुए ऐसे पदाधिकारियों पर कारवाई करने की मांग की।  विधायक ने  विशेष रूप से अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ तथा अल्ट्रासाउंड तकनीशियन की अनुपलब्धता का विषय रखते हुए कहा कि इन आवश्यक विशेषज्ञों के अभाव में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं एवं अन्य मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि तोरपा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर-...