खगडि़या, जुलाई 23 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) खगड़िया जिला इकाई ने बिहार विधानसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा के विधायक ई. आई. पी. गुप्ता को विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज तांती एवं जिला प्रधान महासचिव घनश्याम कुशवाहा ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सदन से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह केवल एक विधायक पर हमला नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनता की आवाज़ पर हमला है। यह भी पढ़ें- मेरी हत्या हो सकती थी, दुकान में छिप कर जान बचाई; पटना में बवाल पर बोले बीजेपी विधायक श्याम बाबू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...