लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधान भवन में गुरुवार को कार्य-मंत्रणा समिति की हुई बैठक में सभी दलीय नेताओं ने सदन की कार्यवाही को शालीनता व संसदीय मर्यादा के अनुरूप संचालित करने में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है। बैठक में सोमवार को अनुपूरक बजट के बाद वंदे मातरम पर चर्चा कराने पर भी सहमति बनी है। लोकसभा की तर्ज पर यूपी विधानसभा में भी वंदेमतरम पर चर्चा होगी। यह चर्चा करीब चार से पांच घंटे तक होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलीय नेताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने विचार सदन में सकारात्मक संवाद, शालीनता व संसदीय परंपराओं के अनुरूप रखें। उन्होंने कहा कि संवाद और सार्थक चर्चा के माध्यम से ही लोकतंत्र सशक्त होता है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सरकार सदन में उठाए जाने वाले प्रत्येक विषय पर गंभीरता से उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.