आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़। दयानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के स्नातक छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा में जाकर नीति और निर्णय निर्माण की प्रक्रिया का अध्ययन किया। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के राजनीतिक अकादमिक यात्रा के अन्तर्गत विभागीय शिक्षकों प्रो. सुजीत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार सिंह और डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा का दौरा किया। वहां उन्होंने मुख्य सभागार में विधानसभा अध्यक्ष, सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के बैठने, बहस की प्रक्रिया, संयुक्त अधिवेशन, दर्शक दीर्घा इत्यादि का अध्ययन और अवलोकन किया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद, टंडन हॉल और पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- विधानसभा जाकर जानी नीति निर्म...