रिषिकेष, मार्च 10 -- विधानसभा के प्रथम सत्र 2026 में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं सदन में गूंज उठीं। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पंचायत भवनों की जर्जर स्थिति, मोथरोवाला-चानचक मार्ग निर्माण और रानीपोखरी क्षेत्र में जाखन नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन बदहाल स्थिति में हैं, जिससे पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन भवनों की मरम्मत और नव-निर्माण को लेकर क्या ठोस योजना है। सरकार ने सदन को बताया कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के चार पंचायत भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है, जबकि तीन पंचायत भवन अत्यधिक जर्जर होने के कारण नव-निर्माण योग्य हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि पिछले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.