विधानसभा में जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा बिलारी विधायक ने उठाया
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा के तृतीय सत्र में बिलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में मजबूती के साथ उठाया। विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई को रोकने की मांग करते हुए सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं आवश्यक स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने का मुद्दा भी सदन में रखा। शिक्षा के क्षेत्र में विधायक ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से संबंधित महाविद्यालयों की लंबित अनुमोदन संबंधी पत्रावलियों तथा पूर्व में सम्पन्न पैनल प्रक्रिया को गुरु जंभेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.